उत्तराखंड

*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में नवनियुक्त 7720 लेखपालों को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत वितरित किए गए नियुक्ति पत्र*

*मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में नव नियुक्त 7720 लेखपालो को लोकभवन में  आयोजित कार्यक्रम के तहत वितरित किया गया नियुक्त पत्र*

*जनपद मीरजापुर में 98 लेखपालो को मा0 सांसद, मा0 विधायक, जिलाधिकारी व अन्य जन  प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया गया नव* *चयनित लेखपालो को नियुक्ति पत्र*

ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 / उत्तर प्रदेश मिर्जापुर/ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपालों की भर्ती को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रक्रिया अपनाते हुये प्रदेश में नव नियुक्त 7720 लेखपालों को बुधवार को लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के तहत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसी क्रम में प्रदेश के जनपदो में भी कार्यक्रम आयोजित कर मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जनपद के लिये नव चयनित लेखपालो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तत्क्रम में जनपद मीरजापुर के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत मा0 सांसद राज्यसभा श्री राम सकल, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल

Oplus_131072

, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा जनपद के लिये नव चयनित 119 लेखपालो में 98 लेखपालो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद मीरजापुर में नव चयनित कुल 119 लेखपालो में से 100 लोगो का नियुक्ति पत्र आज प्रदान किया गया जिसमें 98 लेखपालों का जनपद मीरजापुर में व दो लेखपालों को लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि 19 लेखपालो का नियुक्ति पत्र कुछ तकनीकी कारणो से रूका हुआ है, उनका भी नियुक्ति पत्र आते ही वितरण नियमानुसार कराया जायेगा। जिलाधिकारी नव नियुक्त लेखपालो को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज कल डिजिटल युग है, राजस्व व अन्य विभागीय अभिलेखो का डिजिटाइजेशन कर दिया गया है अतएव सभी नव चयनित लेखपाल आनलाइन व डिजिटल कार्य का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर ले ताकि आगे कार्य में आसानी हो सकें। उन्होने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
मा0 सांसद राज्यसभा श्री राम सकल ने नव चयनित लेखपालो से जहां गांव के गरीब, बेसहारा लोगो की पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी तो वही सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने लेखपालो की भूमिका महत्वर्पूण बताते हुये बिना किसी भेदभाव न ही किसी दबाव में आकर निष्पक्ष रूप से कार्य करने पर बल दिया। मा0 विधायक नगर ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी चयनित लोगो का दायित्व व जिम्मेदारी बढ़ जाती है ऐसे में अच्छी सोच के साथ गांव में कार्य करे जिससे जहां गांव का चहुमुखी विकास होगा वही आपके जीवन में भी उन्नति व प्रोन्नति होगी। मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी नव चयनित लेखपालो को शुभकामनाए देते हुये अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होने कहा कि लेखपाल का कार्य महत्वपूर्ण होता है, पैमाइश व सीमांकन आदि को पारदर्शिता के साथ करेंगे तो गांव में होने वाले विवाद समाप्त हो सकते हैं। मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल ने सभी नव चयनित लेखपालो को शुभकामना देते हुये गांव के गरीब बेसहारा लोगो के साथ न्याय करने की अपील की। चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल व अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि बिना किसी सोर्स सिफारिश किये बिना आप लोग अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृृत्व में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चयनित होकर आए है अतएव सभी नव चयनित लेखपाल अपने पदीय कार्यों का दायित्व भी कुशलतापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे ताकि गांव के छोटे-छोटे मसले आसानी से हल हो सकें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज गुलाब चन्द्र के द्वारा सभी अतिथियों का देवी चित्र भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button