*ब्रेकिंग न्यूज़”एसएसपी देहरादून ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित*
“ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 उत्तराखंड /ऋषिकेश/वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक देहरादून द्वारा स्थिरता व लापरवाही के चलते आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया 27 मार्च की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत होटल नवरंग में बडे स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना प्राप्त

हुई। जिस पर एसएसपी दून द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए व पुलिस टीम का गठन कर मालवीय नगर हरिद्वार रोड होटल नवरंग में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोगों के जुआ खेलते हुए लगभग 10 लड़कियों सहित 40 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया
इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग/सत्यापअभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही को लेकर एसएसपी दून ने आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित सभी 12 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया


