उत्तराखंड

*पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोक माधव अग्रवाल ने नवीन राणा द्वारा लगाए गए आरोपों का किया खण्डन*

ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 उत्तराखंड /ऋषिकेश/29/ 3/2026 प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोक मधव अग्रवाल ने स्थानीय निवासी नवीन राणा द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम में पूर्व में 02 सड़कों का निर्माण हुआ था, जिसका भुगतान प्रशासक के कार्यकाल में किया गया था तथा उनका कहना है कि जिस समय उक्त कार्यों का भुगतान किया गया उनका कार्यकाल खत्म हुए छः महीने का समय व्यतीत हो गया था, इसलिए उक्त कार्यो में किए गए गबन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। नवीन राणा द्वारा उनपर झूठे आरोप लगाकर सिर्फ उन्हें समाज में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन राणा, जो पूर्व सभासद हैं और उनकी पत्नी पूर्व में नगर पंचायत का चुनाव लड़ी थी, चुनाव हारने के बाद से उनसे द्वेष भावना रखते हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते रहते है

माधव अग्रवाल द्वारा कहा गया कि यदि सड़क निर्माण में कोई घोटाला हुआ है, तो इसके लिए ठेकेदार, जेई या प्रशासक जिम्मेदार हैं, न कि वे खुद। और यदि इस प्रकार से कोई वित्तीय अनियमितता हुई है तो दोषीयों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button