उत्तराखंड

* एम्स ऋषिकेश में पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर की अनदेखी को लेकर एस सी एस टी एम्पलाइ वेलफेयर सोसाइटी का धरना प्रदर्शन जारी*

ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18/ उत्तराखंड /ऋषिकेश, ऑल एम्स एससी एसटी एम्पलाई वेलफेयर सोसाइटी एम्स ऋषिकेश ने संस्थान में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरीटेंडेंट को (ANS) के पद पर पदोन्नत करने संबंधी DPC Office Order पर गंभीर

आपत्ति व्यक्त की है। एसोसिएशन का आरोप है कि पदोन्नति प प्रावधानों, SC/ST आरक्षण नियमों, लागू रोस्टर तथा Own Merit के सिद्धांतों की अनदेखी की गई है। एसोसिएशन ने इस संबंध में संस्थान प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायसंगत कार्रवाई करने की मांग की है।

पदोन्नति आदेश जारी करने की प्रक्रिया पर सवालएसोसिएशन के अनुसार, AIIMS ऋषिकेश प्रशासन ने DPC से संबंधित पदोन्नति सूची निर्धारित कार्यालय समय के बाद जारी की और कथित रूप से आरक्षण रोस्टर को लागू किए बिना 53 Senior Nursing Officers को ANS पद पर पदोन्नत कर दिया। एसोसिएशन का यह भी आरोप है कि अनारक्षित (UR) श्रेणी के कुछ कर्मचारियों को पहले ही सूचना देकर शीघ्र जॉइनिंग कराई गई, जबकि SC/ST श्रेणी के संबंधित कर्मचारियों को न तो समय पर पदोन्नति आदेश उपलब्ध कराया गया और न ही उन्हें आधिकारिक माध्यम से इसकी समुचित सूचना दी गई। एसोसिएशन ने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता, समान अवसर और सभी पात्र कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस मौके पर संगठन के लोग उपस्थित रहे जिनके द्वारा 7 सूत्रीय मांगे भी रखी गई, डॉ मुकेश बैरवा, डॉ० मुकेश परची अपर आचार्य, सुभाष चंद्र (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), बीरबल मीना (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर)(scst यूनियन), संदीप कुमार (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), प्रवीण भंडारी (नर्सिंग ऑफिसर ), कांता बैरवा व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Post navigation
विकसित भारत 2047 के संकल्प को

Related Articles

Back to top button