उत्तराखंड

*ड्रग्स तस्करी में रेखा साहनी गिरफ्तार*

*रेखा साहनी पर पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम एनडीपीएस के दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं*

संवाददाता /पुष्कर /ऋषिकेश                                  तीर्थ नगरी ऋषिकेश में लंबे समय से गांजा चरस ड्ग्स के अवैध धंधे में सलिप्त रेखा साहनी को आज ऋषिकेश पुलिस ने 12,80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है रेखा साहनी पर पूर्व में भी ऋषिकेश कोतवाली में एनडीपीएस के दर्जनों मामले दर्ज हैं  त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया की मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त उक्त महिला के बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी शनिवार की रोज उक्त महिला तस्कर को उसके घर गली नंबर 2 न्यू त्रिवेणी कॉलोनी ऋषिकेश से त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल कांस्टेबल तेज सिंह  महिला कांस्टेबल मित्रi द्वारा गिरफ्तार किया गया तलाशी लेने पर रेखा साहनी के पास से लगभग 13 ग्राम स्मैक बरामद कि गई उक्त महिला को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जाएगा

Related Articles

Back to top button