उत्तराखंड

तीर्थ नगरी को सुंदर स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में मेयर ऋषिकेश की नई पहल वन

* तीर्थ नगरी को सुंदर शहर बनाने की दिशा में मेयर ऋषिकेश की नई पहल*
********************
ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18/ उत्तराखंड/ ऋषिकेश। तीर्थनगरी को आधुनिक, सुंदर शहर बनाने की दिशा में मेयर द्वारा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। तीर्थ नगरी के महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जा रहा है। महापौर शम्भू पासवान ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वीकृत योजनाओं में आधे से अधिक कार्य धरातल पर पहुंच चुके हैं, जबकि शेष कार्यों को भी जल्द शुरू कर पूरा कराया जाएगा।

महापौर ने बताया कि ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से रामझूला, जानकी झूला और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। धार्मिक आयोजनों, विशेषकर यात्रा सीजन और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान आवागमन सुगम बनाने में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर मेरे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रायवाला में 25 करोड़ रुपये की लागत से निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र के बनने से शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलने में मदद मिलेगी। सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण किया जाएगा

Related Articles

Back to top button