*भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया की पहल का असर कैबिनेट के फैसले से बापू ग्राम क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत*

कैबिनेट के फैसले से बापू ग्राम के हजारों लोगों को राहत: भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया की मेहनत रंग लाई
– वन भूमि पर बसे बापू ग्राम सहित अन्य दो क्षेत्र के नियमित करण की दिशा में पहल शुरू
*********************
ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 /उत्तराखंड/ ऋषिकेश।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बापू ग्राम क्षेत्र को लेकर घोषणा की थी उस पर एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया। भाजपा के जिला महामंत्री व उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनता के प्रीति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार शीघ्र ही इस दिशा में प्रभावित जनता को बड़ी राहत देने का काम करेगी।
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से बापू ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड संख्या 22 , 26 , 36 मैं हजारों की आबादी प्रभावित हो रही थी जिसको लेकर बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। आईडीपीएल फील्ड मैदान में 4 जुलाई को आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बापू ग्राम क्षेत्र को लेकर घोषणा की थी कि सरकार इस संबंध में सकारात्मक रुख अपना रही है और इस पर जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा।
शुक्रवार को बापूग्राम,चौवन बग्गा और बिंदु खत्ता आरक्षित वन प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर कैबिनेट ने इन गांवों के नियमतीकरण की कार्यवाही करने हेतु मंत्रिमंडल ने आज मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है।
कैबिनेट के इस निर्णय से बापुग्राम क्षेत्र के नागरिकों ने रात की सांस ली है
भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन पूरी तरह से बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के साथ है। समय-समय पर समिति के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई जाती रही है। हमारा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द प्रभावित हजारों लोगों को इस मामले में राहत मिले।


