*ऋषिकेश से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ*

*ऋषिकेश से ग्राफिग एरा हॉस्पिटल के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ*
********************
ब्यूरो रिपब्लिक रिपब्लिक न्यूज़ 18 /उत्तराखंड/ ऋषिकेश / ग्राफिग एरा हॉस्पिटल, देहरादून के लिए ऋषिकेश से निःशुल्क बस सेवा का आज विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया गया इस सेवा के तहत क्षेत्र के मरीजों को हर सप्ताह मैं सोमवार और गुरुवार को बस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाकर ओ.पी.डी. में निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।
ऋषिकेश से पहले दिन सोमवार को कुल *29 लोग* बस के माध्यम से ग्राफिग एरा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां सभी मरीजों का ओ.पी.डी. में डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श किया गया।
ग्राफिग एरा हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। निःशुल्क बस सेवा से अब ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आकर इलाज कराने में आर्थिक एवं परिवहन संबंधी परेशानी नहीं होगी।
जिला महामंत्री प्रतीक कालिया जी ने बताया कि यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इस सेवा से चिकित्सा क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुलेंगे।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ जरूर उठाये। यह बस प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और गुरुवार को प्रातः 08:00 बजे वीरभद्र मंदिर से प्रस्थान करेगी।


