उत्तराखंड

*भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा बिजली विभाग के लाइनमैन की दुखद मृत्यु को लेकर उप जिला अधिकारी ऋषिकेश को 50 लाख के मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा*

ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 /उत्तराखंड /ऋषिकेश बस अड्डा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान UPCL लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुखद मृत्यु पर भीम आर्मी, ऋषिकेश तहसील इकाई ने उप जिला अधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को ₹50 लाख मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को सभी विभागीय देयों का शीघ्र भुगतान करने की मांग भी की।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नीरज कुमार, मनोज जाटव, चंद्रकांत, दिनेश जाटव, अंकित जाटव, जोगेंद्र सिंह, शिकंदर सिंह, विवेक राजभर, रंजीत राजभर, कल्लू, कपिल, राहुल जैनी, टिंकू, विवेक, अभिषेक सहित भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button