उत्तराखंड

*वन महोत्सव वन कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया*

ब्यूरो/ रिपब्लिक न्यूज़ 18/ ऋषिकेश,वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय परिसर में वन महोत्सव पर्व पर मोल श्री, कचनार तथा हरश्रृंगार आदि पौधो का रोपण कर वन महोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया गया। पौधारोपण के उपरान्त तरूण एस आई०एफ०एस० एवं गम्भीर सिंह धमान्दा वन क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित लोगो को पौधारोपण से भविष्य में होने वाले लाभ के विषय में जागरूक किया गया तथा कैसे पर्यावरण को संतुलित एवं स्वच्छ बनाए रखा जाये इसकी जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष एक पौधा लगाएं लगाना चाहिए पौधा लगाने से मनुष्य को जीवन में पुण्य मिलता है और पर्यावरण का संतुलन बनाने में योगदान मिलता है पहुंचता है इस वन महोत्सव पर्व पर चन्द्रशेखर भट्ट उप राजिक, सतीश चन्द्र पोखरियाल उप राजिक, राजपाल सिंह नेगी उप राजिक, रेंज स्टाफ तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button