उत्तराखंड

“बसंत विहार क्षेत्र में 6 माह पूर्व हुई डकैती का पूर्ण माल बरामद करते हुए दून पुलिस ने छह अभियुक्ततो को पहुंचाया सलाखों के पीछे

*पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से बसंत विहार क्षेत्र की डकैती की घटना का लगभग शत प्रतिशत माल बरामद करते हुए सभी 06 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे*

*डकैती के मुख्यसाजिशकर्ता अभियुक्त को पीसीआर में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गए लगभग डेढ लाख रू0 से अधिक मूल्य के आभूषणों को किया बरामद*।

*पुलिस द्वारा घटना में लुटा गया करीब 10 लाख कीमत का माल सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया बरामद*

ब्यूरो रिपब्लिक न्यूज़ 18 उत्तराखंड/ देहरादून/19 अक्टूबर 2024 थाना वसंत विहार 13-04-24 को पर्ल हाइट बसन्त विहार में हुई डकैती की घटना के सम्बन्ध में थाना बसन्त विहार पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0: 76/24 धारा 34/ 120 (बी)/ 342 /365/ 384 /395/ 397 /411/ 506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है का मुकदमा उपरोक्त में माननीय न्यायालय से वारंट (बी) लेकर तलब किया गया एवं मुकदमा उपरोक्त में ठोस पैरवी करते हुए 02 दिवस का पीसीआर लिया गया। पीसीआर में लिए जाने के उपरान्त एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त/मुकदमा उपरोक्त के मुख्य साजिशकर्ता से डकैती डालकर लूटे गए माल की बरामदगी हेतु
गठित टीम उo निरीक्षक दुर्गेश कोटियाल उo निरीक्षक सुनील नेगी कांo अनिल कांo दिनेश द्वारा शुभम त्यागी से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा अपने सहअभियुक्तो के साथ पर्ल हाइट वसंत विहार में दिनांक: 13 अप्रैल 24 को की गई डकैती की घटना से संबंधित लगभग डेढ लाख रू0 से अधिक मूल्य की ज्वैलरी को अपने ठाकुरपुर प्रेमनगर स्थित अपने किराए के कमरे से बरामद कराई गई।
*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता*
ओमवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेवला कला पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम हसनपुर मदनपुर भगवानपुर हरिद्वार
मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद इसराइल ग्राम नियामन थाना चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मोहम्मद फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी उपरोक्त
मनदीप उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय सतीश सिंह निवासी ग्राम चितौली थाना हातीशपुर जिला हापुड उत्तर प्रदेश हाल पता राघव बिहार प्रेमनगर
कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी नियामु थाना चरथावल उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button