उत्तराखंड

*दुष्कर्म का आरोपी चौकी चार्ज हुआ निलंबित*

ब्यूरो/उत्तराखंड देहरादून/ पुलिस की वर्दी एक बार फिर से दागदार हुई है देहरादून निवासी एक महिला ने चौकी इंचार्ज दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है चोरी के मामले में विवेचना कर रहे रायपुर थाना क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता योगा ट्रेनर है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर चौकी इंचार्ज कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।

Related Articles

Back to top button